सेवा की अंतिम उपयोगकर्ता शर्तें (समझौता)

यह आपके (NUANCE वाक पहचान सॉफ्टवेयर (“सॉफ्टवेयर”) और सेवा (“सेवा”) का
उपयोग करने वाले व्यक्ति या इकाई) और PANASONIC कार्पोरेशन (PANASONIC) के बीच
एक कानूनी समझौता है। कृपया निम्नलिखित शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

1	लाइसेंस स्वीकृति

PANASONIC आपको सॉफ्टवेयर को उपयोग करने के लिए निजी, गैर-विशिष्ट और
गैर-हस्तांतरणीय अधिकार और लाइसेंस की स्वीकृति देता है, जैसा कि इस Panasonic टीवी
(“टीवी”) में सेवा को एकल और सीमित उपयोग करने के लिए शामिल किया गया है।

2	स्वामित्व अधिकार; प्रतिबंध

आपको यह स्वीकार करना होगा कि Panasonic और Nuance कम्युनिकेशंस जापान के.के
(लाइसेंसदाता) के पास सॉफ्टवेयर के मूल, और प्रतियों के लिए सभी अधिकार, नाम, और
हित सुरक्षित हैं, जो टीवी में, और सेवा के लिए शामिल किए गए हैं। पूर्वगामी व्यापकता
को सीमित किए बिना, आपके द्वारा यह नहीं किया जाना चाहिए: (क) सेवा के लिए
किसी भी स्वचालित या दर्ज अनुरोध को प्रस्तुत करना, जब तक कि Panasonic और
Licensor द्वारा अन्यथा लिखित रूप में मंजूरी ना दी गई हो; (ख) वाणिज्यिक प्रयोग के
लिए सेवा का उपयोग करना; (ग) सॉफ्टवेयर के अलावा किसी अन्य सॉफ्टवेयर या ढ़ंग से
सेवा का उपयोग करना; (घ) प्रतिलिपि, पुन:उत्पादन, वितरण, या किसी भी अन्य तरीके
से सॉफ्टवेयर या सेवा के पूर्ण या हिस्से की नकल करना; (ङ) पूर्ण सॉफ्टवेयर या उसके
हिस्से की बिक्री, पट्टा, लाइसेंस, उपलाइसेंस, वितरण, हस्तांतरण करना या अन्यथा
अधिकार देना; (च) सॉफ्टवेयर का संशोधन, पोर्ट, अनुवाद करना, या व्युत्पादित कार्य
बनाना; (छ) किसी भी ढ़ंग से सॉफ्टवेयर या सेवा के किसी सोर्स कोड, निहित विचारों,
कलन विधि (एल्गोरिदम) को विघटित, अलग, रिवर्स इंजीनियर करना या अन्यथा
पुनर्निर्माण, पता लगाने या मालूम करने का प्रयास करना; (ज) सॉफ्टवेयर या सेवा से
स्वामित्व वाले किसी नोटिस, लेबल या चिन्ह को हटाना; (झ) सेवा का उपयोग तृतीय
पक्षों द्वारा उपलब्ध कराए गए उत्पादों या सेवाओं के खिलाफ तुलना या संदर्भ आधार के
प्रयोजनों के लिए करना; या (ञ) कोई भी कार्रवाई, जिसकी वजह से कोई टीवी,
सॉफ्टवेयर, या सेवा को सार्वजनिक डोमेन में रखा जाएगा।

सॉफ्टवेयर और सेवाओं में Speex codec की प्रतिलिपि निष्पादनीय रूप में हो सकती है।
आपको यह स्वीकार करना होगा कि Speex codec संशोधित BSD में सूचीबद्ध शर्तों और
अस्वीकरण के आधीन हैं, जो http://www.xiph.org/licenses/bsd/speex/ पर मिल
सकती हैं। © 2002-2003, Jean-Marc Valin/Xiph.Org Foundation.

3	कोई वारंटी और अस्वीकरण नहीं

लागू कानून द्वारा अनुमत अधिकतम सीमा तक सॉफ्टवेयर सेवा के संदर्भ में आप एतद्द्वारा
सभी वारंटी सहित, लेकिन इन तक सीमित नहीं, डाटा या प्रणाली की क्षति, वाक डाटा
की पहचान की संभावना, किसी विशेष प्रयोजन के लिए उपयुक्तता, वाणिज्यिकता, या
तृतीय पक्ष के बौद्धिक संपदा अधिकारों का उल्लंघन ना करना अस्वीकार करते हैं।

4	दायित्व की सीमा

इस समझौते के तहत PANASONIC या इसके उपठेकेदारों की देयता, सकल में इस समझौते के तहत
अंतिम उपयोगकर्ता द्वारा PANASONIC को वास्तव में भुगतान की जाने वाली फीस की कुल
राशि तक सीमित होगी, संबंधित कार्रवाई के पूर्ववर्ती वर्ष के दौरान और समझौते की
अवधि के लिए पिछली सीमा सभी दावों के लिए कुल में लागू होगी। एक से अधिक दावे का
मौजूदगी सीमा में वृद्धि या विस्तार नहीं करेगा।

5	परिणामी क्षति

कानून द्वारा अधिकतम अनुमत सीमा तक किसी भी घटना में Panasonic या इसके कोई
उपठेकेदार किसी भी प्रकार के अप्रत्यक्ष या परिणामी क्षति के लिए उत्तरदायी नहीं
होंगे, जैसे कि, लेकिन इस तक सीमित नहीं, उत्पाद की क्षति, लाभ या आय की क्षति,
उपयोग या डाटा की क्षति या व्यापार में रूकावट, किसी या सभी कारणों सहित के
परिणामस्वरूप, लेकिन पूर्व-समझौता दायित्व, क्षति, इस समझौते की शर्तों के अनुसार
प्रदर्शन या विफलता, या प्रस्तुत करने के परिणामस्वरूप, प्रदर्शन, या सॉफ्टवेयर या
सेवाओं के उपयोग या अनुपयोग तक सीमित नहीं हैं, भले ही यदि आपको ऐसी क्षतियों की
संभावना की सलाह दी गई हो;

6	ट्रेडमार्क

सॉफ्टवेयर या सेवा द्वारा उपयोग किए गए या उसमें निहित तृतीय-पक्ष ट्रेडमार्क,
व्यापार के नाम, उत्पाद के नाम और लोगो (“ट्रेडमार्क”) संबंधित स्वामियों के
ट्रेडमार्क या पंजीकृत ट्रेडमार्क हैं, और ऐसे ट्रेडमार्क का उपयोग ट्रेडमार्क स्वामियों के
लाभ के लिए उपयोग किया जाना चाहिए। ऐसे ट्रेडमार्क के उपयोग का प्रयोजन
अंतरसंक्रियता को निर्दिष्ट करना है और इसमें शामिल नहीं हैं: (i) Panasonic और इसके
लाइसेंसदाताओं द्वारा ऐसी कंपनी के साथ संबद्धता, या (ii) Panasonic और इसके
लाइसेंसदाताओं की ऐसी कंपनी और इसके उत्पादों या सेवाओं का अनुमोदन या स्वीकृति।

7	वाक डाटा

क) सेवा के हिस्से के रूप में, Panasonic और/या लाइसेंसकर्ता नीचे परिभाषित किए गए
वाक पहचान और सेवा के अन्य घटकों, तथा अन्य सेवाओं और उत्पाद को अनुकूल बनाने,
संवर्द्धन और सुधार करने के लिए वाक डाटा को एकत्रित और उपयोग करता है। इस समझौते
के नियम और शर्तों को स्वीकार करने में, आप स्वीकृति, सहमति और मंजूरी देते हैं कि
Panasonic और/या लाइसेंसकर्ता सेवा के हिस्से के रूप में वाक डाटा को एकत्रित कर सकता
है और गोपनीयता समझौतों के अनुसार वाक पहचान और सेवा के अन्य घटकों तथा अन्य सेवाओं
और उत्पाद को विकसित करने, अनुकूल बनाने, संवर्द्धन और सुधार करने के लिए ऐसी
जानकारी केवल Panasonic और/या लाइसेंसकर्ता या तृतीय पक्षों द्वारा Panasonic
और/या लाइसेंसकर्ता के निर्देशों के तहत उपयोग की जानी चाहिए। Panasonic और/या
लाइसेंसकर्ता उपरोक्त उल्लिखित या नीचे उपभाग घ) के अलावा किसी भी वाक डाटा में
किसी भी उद्देश्य के लिए जानकारी तत्वों का उपयोग नहीं करेगा। आपको सतर्क रहना
होगा कि आपके वाक डाटा में व्यक्तिगत जानकारी शामिल नहीं होनी चाहिए, इस बात पर
निर्भर करते हुए कि आपके द्वारा क्या बोला जाता है, और लागू डाटा संरक्षण कानून और
विनियम के उद्देश्य के लिए इस तरह के डाटा को व्यक्तिगत डाटा माना जाता है। “वाक
डाटा” का अर्थ है आपके द्वारा एतदधीन उपलब्ध की गई या सेवा के संबंध में उत्पन्न
ऑडियो फाइलें, संबंधित प्रतिलेख और लॉग फाइलें।
ख) इस समझौते के तहत अनुमत या स्वीकृत के अलावा, आपके द्वारा उपलब्ध की गई कोई और
सभी जानकारी गोपनीय रहेगी, और Panasonic और लाइसेंसकर्ता द्वारा प्रकट की जा
सकती है, यदि कानून या विनियम आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ऐसा करना आवश्यक
हो, जैसे कि न्यायालय या सरकारी संस्था के आदेश के तहत यदि कानून द्वारा आवश्यक या
अधिकृत किया गया हो या Panasonic या लाइसेंसकर्ता द्वारा अन्य इकाई को बिक्री,
विलय या अधिग्रहण करने की घटना।
ग) इसके अलावा, आप यह भी स्वीकृति, सहमति और मंजूरी देते हैं कि Panasonic और/या
लाइसेंसकर्ता अन्य डाटा एकत्रित कर सकता है, जैसे कि आपके द्वारा सेवा का उपयोग करने
की अवधि और समय, आपके द्वारा जाँच की गई वस्तु, आपके द्वारा जोड़े गए अनुप्रयोग,
संपर्क सूची, खरीदी गई सेवाएँ, अनुप्रयोग आईडी, MAC पता (“विशिष्ट डाटा”) और
उपयोग, प्रकटीकरण, और/या तृतीय पक्षों को विशिष्ट डाटा वितरित करना। फैक्ट्री
सेटिंग पर प्रत्येक टीवी के लिए MAC आईडी आवंटित की जाती है और यह आपकी व्यक्तिगत
जानकारी, जैसे कि उपयोगकर्ता खाते की पहचान करने में सक्षम नहीं होती। विशिष्ट डाटा
के प्रकटीकरण द्वारा आपको व्यक्तिगत रूप से निर्दिष्ट नहीं किया जाना चाहिए।
घ) इसके अलावा, आप यह भी स्वीकृति, सहमति और मंजूरी देते हैं कि Panasonic और/या
लाइसेंसकर्ता विपणन डाटा या विश्लेषण डाटा (“विपणन डाटा”) की रचना, उपयोग,
प्रकटीकरण, और वितरण कर सकता है, जिसे इस तरह से संसाधित किया जाता है कि वाक
डाटा और/या विशिष्ट डाटा के आधार पर आपकी व्यक्तिगत रूप से पहचान ना की जा सके।

8	स्थगन और संशोधन

क) आप स्वीकृति, सहमति और मंजूरी देते हैं कि Panasonic और/या इसके लाइसेंसकर्ता आपको
बिना किसी पूर्व लिखित नोटिस के सेवा और सॉफ्टवेयर के विनिर्देशों में बदलाव कर सकते
हैं।
ख) आप स्वीकृति, सहमति और मंजूरी देते हैं कि Panasonic और/या इसके लाइसेंसकर्ता कुछ
कारणों, जैसे कि आवधिक रखरखाव की वजह से सेवा को अस्थायी रूप से स्थगित कर सकते हैं।
ग) आप स्वीकृति, सहमति और मंजूरी देते हैं कि Panasonic इस समझौते, और एतदधीन दिए
गए लाइसेंस को अपने विवेकाधिकार में किसी भी समय, किसी कारण या कारण के बिना,
Panasonic’s की वेबसाइट पर इस प्रभाव को पोस्ट करके आपको यह सूचित करते हुए इस
समझौते को समाप्त कर सकती है कि इस टीवी के लिए सेवा की अवधि समाप्त हो चुकी है।

9	सामान्य कानूनी शर्तें।

आप स्वीकृति, सहमति और मंजूरी देते हैं कि हम अपने विवेकाधिकार पर इन शर्तों और नियमों
को संशोधित कर सकते हैं। आपके प्रत्येक उपयोग या पहुँच या सॉफ्टवेयर या सेवा का उपयोग,
आपके द्वारा ऐसे किन्हीं भी संशोधनों को स्वीकार कर लिया माना जाएगा।
इसके मेल ना खाने वाले सिद्धांतों के बिना, यह समझौता जापान के कानूनों द्वारा
नियंत्रित किया जाएगा, और आप एतद्द्वारा जापान में ओसाका ज़िला अदालत के विशिष्ट
क्षेत्राधिकार के लिए प्रस्तुत होंगे। यह समझौता आपके और Panasonic के बीच पूर्ण
समझौता है और यह सॉफ्टवेयर और सेवाओं के संबंध में किसी भी अन्य संचार या विज्ञापन को
प्रतिस्थापित करता है। यदि इस समझौते के किसी भी प्रावधान को अवैध या अप्रवर्तनीय
ठहराया जाता है, तो ऐसे प्रावधान की अमान्यता या अप्रवर्तनीयता को ठीक करने के
लिए आवश्यक सीमा तक संशोधित किया जाएगा, और इस समझौते का शेष भाग पूर्ण शक्ति और
प्रभाव में होगा। Panasonic द्वारा इस समझौते के अधिकार या प्रावधान का इस्तेमाल
या लागू करने की किसी विफलता को इस प्रावधान की छूट नहीं माना जाएगा।
धारा 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 इस समझौते की समय सीमा समाप्ति या समाप्ति तक
प्रभावी होगी। और सेवा का उपयोग ना करने के लिए सॉफ्टवेयर को उपयोग करने का
अधिकार इस समझौते की समय सीमा समाप्ति या समाप्ति तक प्रभावी होगा।
